Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लाखेरी में चलती ट्रेन से गिरा दूल्हा, भर्ती

कोटा। कोटा सवाई माधोपुर रेल खंड स्थित लाखेरी-इंद्रगढ़ के बीच मंगलवार को एक दूल्हा चलती ट्रेन से गिर गया। इस घटना में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे का दायां हाथ ट्रेन की चपेट में आने से कट गया। सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने दूल्हे को लाखेरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे को कोटा एमबीएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दूल्हे का इलाज कोटा एमबीएस अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर सिविल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि दूल्हे का नाम ईश्वर सिंह है। यह झालावाड़ गिरधरपुरा का रहने वाला है। ईश्वर सिंह बिहार से शादी कर बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस (19038) से लौट रहा था। तभी यह घटना हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे आरपीएफ में नई दिल्ली-सोगरिया ट्रेन (20452) से दूल्हे को लाखेरी स्टेशन पहुंचाया। यहां से 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। घटना का पता लगते ही दुल्हन और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles