Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महारानी पद्मिनी और रावल रतन सिंह- रचना कालीचरण राजपूत

महारानी पद्मिनी और रावल रतन सिंह…..

मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी की कुदृष्टि चित्तौड़ दुर्ग पर पड़ी । रावल रतन सिंह ने वीरता पूर्वक सामना किया । अलाउद्दीन की विशाल सेना से रतन सिंह के मुट्ठीभर वीरों ने अदम्य साहस का परिचय दिया । रावल रतन सिंह अदभुत शौर्य का परिचय देते हुए, रणभूमि में खेत रहे । रानी पद्मिनी ने अन्य रानियों के साथ जौहर का वरण किया । इस प्रकार अलाउद्दीन के हाथ सिर्फ खाक ही लग पाई। इसी वृतांत को काव्य में बांधने का एक प्रयास आपके समक्ष प्रस्तुत है _ _

 

रतन सिंह की फौज को, लिया किले में घेर।

इस सब का कारण रहा, ग्रह राशि का फेर ।।

एक लुटेरा नीच था, अलाउद्दीन था नाम ।

अगणित इच्छा पाल लीं, लूट मार का काम।।

रावल रतन उदास थे, रक्षा बड़ा था प्रश्न ।

अधम अलाउद्दीन तो, मना रहा था जश्न ।।

प्रश्न थे रावल के लिए, कैसे बचे चित्तौर ।

कठिन परीक्षा दे रहा, बात न सूझे और ।।

आखिर चित्तौड़गढ़ के किले का क्या हुआ ……

गढ़, नीच हाथ में जा रहा, अंधकार चहुं ओर ।

चिन्ताएं अगणित रहीं, जिनका ओर न छोर ।।

सुंदरियां चित्तौड़ में, रहीं एक से एक ।

इस पापी सुलतान की, नजर नहीं थी नेक ।।

कुमकुम अंतिम बार का, सज गया सब के भाल ।

राज्ञी बिल्कुल नहीं डरी, गई काल के गाल ।।

बिन चिंता आगे बढ़ी, रानी सबके साथ ।

अग्नि कुंड में जीत थी, बचा नहीं कुछ हाथ ।।

रानी जौहर कर गई, बहुत गईं थीं जान ।

नाम अमर वह कर गई, उसकी यह पहचान ।।

चित्तौड़ वहीं, आज भी, अब शेष नहीं है रानि ।

सदा सदा को मिट गई, सुंदरता की खानि ।।

अद्भुत शौर्य दिखा गई, न कोई था अवसाद । ।

देशभक्त सारे करें, उनको मन से याद ।।

उनको मन से याद….

उनको मन से याद….

के. सी. राजपूत, कोटा।

फोटो-in.pinterest.com से ली गई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles