Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अखिल भारतीय परिषद कोटा इकाई का वन विहार एवं शपथ ग्रहण

कोटा/रविवार को अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोटा इकाई का वन विहार एवं शपथ ग्रहण समारोह अन्ता के पास स्थित नागदा महादेव मन्दिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम में 45 साहित्यकार एवं उनके परिवार जन उपस्थित थे। कार्यक्रम पर मंचासीन  विष्णु शर्मा ‘ हरिहर ‘ अध्यक्ष चित्तौड़ प्रान्त  राजेन्द्र गौड़ उपाध्यक्ष एवं ने की । श्री के बी भारती राजस्थान प्रान्त के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन  राजेन्द्र शर्मा मोरपा जी ने किया । सभी वरिष्ठ साहित्यकारों ने अपना काव्य पाठ किया । इस दौरान वरिष्ठ सदस्य राधेश्याम जी की पुस्तक ‘बिखरे मोती’ का लोकार्पण हुआ । योगी राज योगी चित्तौड़ प्रान्त के संयोजक ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की । महेश विजय अध्यक्ष, राधेश्याम शर्मा उपाध्यक्ष , राम मोहन कौशिक महामंत्री, कालीचरण राजपूत साहित्य मंत्री , राम गोपाल गोतम उपाध्यक्ष,  जी पी खण्डेलवाल कोषाध्यक्ष,  राजेन्द्र मोरपा संगठन मंत्री एवं अन्य सदस्यों और कार्यकारिणी ने शपथ ली । कार्यक्रम के अन्त मेें स्वादिष्ट खीर और माल पुए से सम्पन्न हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles