कोटा/ अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के तत्वधान अग्रवाल रिसोर्ट में 27 वां युवक युवती परिचय का आयोजन हुआ,संस्था के महामंत्री संजय गोयल व गजानन्द सिंघल ने बताया कि परिचय सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से आए, 132 युवक – युवतीयो व उनके परिजनों ने परिचय दिया, उन्होंने अपनी पसंद नापसंद बताते हुए योग्य रिश्तो की चाह रखी 
युवतियां बोली दहेज लेने वाले संपर्क ना करें हमसफर आत्मनिर्भर होना चाहिए अर्चना ने मंच से कहा कि दहेज की मांग करने वाले शादी के लिए संपर्क ना करें युवक आत्मनिर्भर चाहिए युवाओं ने कहा कि वह शिक्षित और परिवार में सामंजस्य बनाकर चलने वाले जीवन संगिनी चाहते हैं
संस्था के सम्भागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटा डीआईजी राजेन्द्र गोयल,कोटा दक्षिण नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता विवेक राजवंशी,समाज सेवी संदीप अग्रवाल चाँदीवाला,जवाहर बंसल,रामविलास जैन ,अशोक गर्ग,ज्योति बंसल,राजदुलारी गोयल थे
मुख्य अतिथियो ने कहा अग्रवाल समाज समाजसेवा में हमेशा आगे रहते है,ओर कहा कि बेटी पढ़ाने व बचाने के साथ संस्कारवान बनाने की आवश्यकता है, दहेज जैसी कुप्रधाओ से बचना चाहिए ,

महिला अध्यक्ष कमला मित्तल व महामंत्री रुपा अग्रवाल ने बताया कि परिचय देने वाले युवक युवतियों के बायोडाटा को सचित्र अग्र पहल में प्रकाशित किया गया है,इसमे देखकर मंच से परिचय कराया जा रहा था,वही अभिभावकों ओर युवक युवतियों की निगाहें भी दिनभर पुस्तक में योग्य रिश्ता ढूंढने में ही बीता
मंच का संचालन एडवोकेट दीपक मित्तल,किरण गोयल व महेश मित्तल ने किया
दहेज न लेना का संकल्प
परिचय सम्मेलन में 5 तलाकशुदा, विधवा,विधुर ने भी मंच से परिचय दिया,हांलाकि उन्होंने समाजबंधुओं की समझाइश व काउंसलिंग करने के बाद ही हिम्मत से मंच से परिचय दिया,सम्मेलन में युवकों ने दहेज न लेने का संकल्प लिया
बच्चो को जॉब के लिए विदेश न भेजे ओर बेटियों को खूब पढाओ
ज्योतिषाचार्य किशन गोपाल शर्मा द्वारा निशुल्क कुंडली मिलान करी
इस अवसर पर डॉ. राहुल मित्तल, किशन अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, सुनीता गोयल, आर एन गर्ग, राजेन्द्र अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, उमा सिंहल, राजकुमारी जैन, दिनेश अग्रवाल , मनोज गोयल, प्रमोद अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, संगीता गर्ग, भावना अग्रवाल, किरण अग्रवाल, नीरू गुप्ता, शशि प्रभा गोयल, ललिता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, अंबिका अग्रवाल , संजय गुप्ता, टीना अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, किशन गुप्ता, नीरज गोयल, मंजू मित्तल, सरिता अग्रवाल ,भारती अग्रवाल उपस्थित थे






