Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना -2025 कोटा जिले से 1,583 श्रद्धालु हुए चयनित

कोटा। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनकी आस्था, संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़े रखने के लिए सतत प्रयासरत है। इसी क्रम में देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अंतर्गत कोटा जिले की लॉटरी प्रक्रिया सोमवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिले से प्राप्त आवेदन व चयन

कोटा जिले से इस योजना के अंतर्गत कुल 10,375 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लॉटरी द्वारा 1,583 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया। इनमें से 1,413 वरिष्ठजन रेल यात्रा तथा 170 वरिष्ठजन हवाई यात्रा के लिए चयनित हुए हैं।

लॉटरी समिति की उपस्थिति

लॉटरी समिति में जिला कलक्टर पीयूष समारिया के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र नगर, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक विकास पंड्या, एडिशनल एसपी नीयति शर्मा, एडिशनल एसपी रामकल्याण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त के. के. खंडेलवाल, निरीक्षक बृजेश कुमार एवं डीओआईटी से एसीपी आरती भी उपस्थित रहीं।

यात्रा गंतव्य

रेल द्वारा यात्राओं में हरिद्वार ऋषिकेश अयोध्या – वाराणसी -सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारिकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरुपति, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, वैष्णोदेवी, महाकालेश्वर उज्जैन-औंकारेश्वर सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मिलित हैं। वहीं हवाई यात्रा के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। कलक्टर ने दी चयनित वरिष्ठजनों को शुभकामनाएं जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वरिष्ठ नागरिकों की आस्था और सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है। इस योजना के माध्यम से वरिष्ठ जनों को न केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा बल्कि यह यात्रा उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और मानसिक शांति भी प्रदान करेगी। उन्होंने सभी चयनित आवेदकों को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles