कोटा। नयापुरा स्थित खंड गांवडी में भाजपा नयापुरा मंडल अध्यक्ष संजय सैनी का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नयापुरा मंडल अध्यक्ष संजय सैनी समीर ने बताया कि वर्ष 2006 से मेरे जन्मदिन पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है, लगभग 100 यूनिट रक्तदान का टारगेट रहता है


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संजय सैनी को शुभकामनाएं दी। विधायक संदीप शर्मा ने इस मौके पर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संजय सैनी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने में उनका योगदान सराहनीय है।

जन्मदिन समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत कर उत्साह का माहौल बनाया। इस दौरान केक काटकर और मिठाई वितरण कर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

👉 यह आयोजन न केवल एक जन्मदिन समारोह रहा बल्कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के उत्साह का भी प्रतीक बना।

इस अवसर पर महामंत्री अर्चना शर्मा, प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष सोनिया राठौर शहर जिला उपाध्यक्ष भाजपा मंत्री रितेश चित्तौड़ा, भाजपा नयापुरा मंडल के महामंत्री मुकेश चावला, मुकुट बिहारी भाजपा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मंडल मंत्री हनुमान सिंह कुशवाह, टीकम यादव,ममता पारेता सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे









