राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सीतापुरा, बूंदी में आज राष्ट्रीयविज्ञान दिवस हर्षोल्लास एवं वैज्ञानिक उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक एवं विज्ञान से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मास्टर नीरज द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम से हुई, जिसने कार्यक्रम को एक प्रेरणादायक आरंभ प्रदान किया। इसके पश्चात आयोजित विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने विज्ञान से संबंधित रोचक प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके बाद मास्टर जितेन्द्र नागर द्वारा प्रस्तुत स्टूडेंट टॉक में उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व, वैज्ञानिक सोच के विकास एवं विज्ञान के भविष्य में उपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण मास्टर शान्त द्वारा तैयार किया गया हाइड्रोलिक रॉकेट मॉडल था, जिसे भारतीय अंतरिक्ष दिवस की याद मे रक्खा गया.जिसकी सफल प्रस्तुति ने सभी को रोमांचित किया। इसके उपरांत श्री आर.एस. जांगिड़ (टीजीटी विज्ञान) एवं मास्टर मोहम्मद आलम के सहयोग से रॉकेट लॉन्चिंग एवं स्काई लालटेन उड़ान का प्रदर्शन किया गया, जिससे बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान की व्यवहारिक जानकारी प्राप्त हुई।
इस अवसर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम को ध्यान में रखते हुए रचनात्मक चित्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में शामिल थे प्रियांशी वर्मा,उर्मिला पांचाल,भाविका वर्मा,गोलमा, राहुल मीणा,दर्पण दीप कौर,रौनक मीणा,अवनी जोशी,वंदना,प्रतिमा सैनी,नीतू चौधरी इन सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया और उनके रचनात्मक योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशेषज्ञ के रूप में डॉ. कृष्ण कुमार शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग ने विद्यार्थियों को स्पेस साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधुनिक स्वरूप एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. मीणा द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपप्राचार्य श्री विशंभर सिंह उपस्थित रहे। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के समस्त विज्ञान शिक्षकगण, अन्य स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर इस दिन को शिक्षाप्रद, प्रेरणास्पद एवं यादगार बनाते हुए विज्ञान के प्रति अपनी रुचि और समर्पण को दर्शाया।






