Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में दो दिन लगातार हुई बारिश से राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

कोटा। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद आज सुबह से मौसम साफ हो गया है। बारिश थमने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली, लेकिन कई कॉलोनियों और निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

जलभराव वाले क्षेत्र

बारिश के बाद नाला ओवर फ्लो होने से बोरखेड़ा क्षेत्र के देवली अरब रोड में कौटिल्य नगर, बालाजी नगर विस्तार सहित तीन चार कॉलोनियों में पानी भर गया। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने नाव में बैठकर हालातों का जायजा लिया। विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 19, उत्तर में अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के चलते आज मानपुरा का दौरा कर स्थल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाकर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

कुछ जगहों पर तो पानी घरों के अंदर तक घुस गया, जिससे लोगों को दैनिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आवाजाही में दिक्कतें

सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए, वहीं स्कूल और ऑफिस जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बिजली व प्रशासनिक व्यवस्था

बारिश और जलभराव के चलते कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही। नगर निगम और प्रशासन की टीमें प्रभावित इलाकों में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने का कार्य कर रही हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलभराव वाले स्थानों से गुजरते समय सावधानी बरतें और बिजली के तारों से दूर रहें।

कुल मिलाकर, बारिश थमने से जहां लोगों ने राहत महसूस की है, वहीं जलभराव ने कई इलाकों में परेशानी खड़ी कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles