Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति द्वारा ओम बिड़ला का अभिनंदन

कोटा/कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्वीकृत करवाने पर हाडौती सम्भाग कोचिंग समिति, रजिस्टर्ड ,द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का अभिनन्दन किया गया।समिति के मीडिया प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि हाड़ौती सम्भाग कोचिंग समिति के सम्भागीय संरक्षक राकेश मिश्रा ,अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में ओम बिरला का अभिनन्दन किया गया।

सचिव धनेश विजयवर्गीय ने बताया कि कोटा में एयरपोर्ट बनने से कोटा सहित सम्पूर्ण हाड़ौती की जनता में खुशी की लहर है, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मेहता ने बताया कि अब स्थानीय लोगो को हवाई यात्रा से कोटा से देश, विदेश आना- जाना सुगम होगा।

जिला अध्यक्ष सोनिया राठौड़ ने बताया कि एयरपोर्ट बनने से हाडोती संभाग में शिक्षा एवं पर्यटन के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित होंगे।

अनेक उद्योग स्थापित होने से कोटा का आर्थिक आधार मजबूत होगा।इस अवसर पर समिति कोषाध्यक्ष नरेश नागर, जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र राठौर, अनिल सर,रमेश गोचर, मेरोठा सर,सहित समिति सदस्यों द्वारा अभिनंदन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles