कोटा / शुक्रवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग* के तत्वाधान में विशाल 27 वा *हाई प्रोफाइल अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन की परिचय स्मारिका *अग्र पहल* का विमोचन किया गया। संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया होने वाले विशाल 27 वे हाई प्रोफाइल परिचय सम्मेलन के किताब का विमोचन नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला के कर कमलों द्वारा किया गया। संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि 24 अगस्त को होने वाला विशाल परिचय सम्मेलन अग्रवाल रिजॉर्ट बूंदी रोड कोटा पर आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें 156 प्रत्याशी अपने का पंजीयन हुआ है।इस सम्मेलन के माध्यम से सुयोग जीवन साथी चुनने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे से शुभारंभ अतिथि द्वारा किया जाएगा।
एवं कार्यक्रम का समापन शाम को 6:00 बजे तक होगा। आज के कार्यक्रम में समाज के समाजसेवी श्री संदीप जी अग्रवाल चांदीवले,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद जी अग्रवाल, रजनीश गर्ग, अंबिका गर्ग, श्याम अग्रवाल, सुधीर गुप्ता की उपस्थिति में विमोचन किया गया। अतिथि द्वारा अग्रवाल समाज के इस परिचय सम्मेलन की प्रेरणा से सभी समाजों को प्रेरणा मिलती है और आज की स्थिति में एक मंच पर सभी समाज के बेटे बेटियों को उपस्थित होकर जीवनसाथी ढूंढने का एक बहुत अच्छा अवसर प्राप्त होता है






