Friday, April 17, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वर्ण रजत मार्केट में सर्राफा व्यापारी रौनक गोयल का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

कोटा।स्वर्ण रजत मार्केट का माहौल आज खास उत्सवमय रहा जब सर्राफा व्यवसाय से जुड़े व्यापारी रौनक गोयल का जन्म दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मार्केट के व्यापारी, परिजन, मित्रगण और ग्राहकों ने उन्हें शुभकामनाएँ देने के लिए पहुंचना शुरू कर दिया। वहीं मिठाई और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।कार्यक्रम के दौरान गोयल परिवार एवं सहयोगियों ने रौनक गोयल का स्वागत शॉल, श्रीफल और पुष्पमालाओं से किया। जन्म दिवस का मुख्य आकर्षण रहा विशाल केक कटिंग समारोह, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने भागीदारी निभाई और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे मार्केट में उत्सव का रंग बिखर गया।

व्यापारी समाज से जुड़े अनेक गणमान्य लोग, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसायी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उन्होंने रौनक गोयल के सामाजिक सहयोग, व्यापार में पारदर्शिता और युवाओं के लिए प्रेरणादायक व्यक्तित्व की सराहना की।

रौनक गोयल ने सभी उपस्थित जनों का आभार जताते हुए कहा कि – “आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। समाज और व्यापार जगत की सेवा करना ही मेरा संकल्प है।”

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles