Saturday, October 17, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रक्षाबंधन पर्व मनाया, रखियो के साथ खुशिया भी बांटी

कोटा /रक्षाबंधन का पर्व लायंस क्लब कोटा टेक्नो व मोदी टेक कोटा फ़ोर्स लिओ क्लब के सहयोग से दौलतगंज स्थित सरकारी विद्यालय में निर्धन बच्चों के बीच शुक्रवार को मनाया गया। लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक ने बताया कि नवनिर्मित युवाओं के क्लब के युवा साथियों को इसमें जोड़ा गया जिसमें लियो क्लब अध्यक्ष मनु गुप्ता , सचिव भाविका गौतम , कोषाध्यक्ष प्रिंस, चेतन बेनीवाल , संजय प्रधान , मनज्योत, मुस्कान व अभिनव उपस्थित थे । टेक्नो अध्यक्ष डॉ. क्षिप्रा गुप्ता ने बताया कि पर्व मनाया जाना तभी सार्थक है जब एक निर्धन व जरूरतमंदों के चेहरे पर त्यौहारों की खुशियां हो। इस दौरान बच्चों को रखी बांधी गई, बच्चों ने भी सभी को राखी बांधी। सचिव सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के निमित्त आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को रक्षा बंधन का महत्व बताया गया, जहां एक बहन भाई की सुख समृद्धि की कामना के साथ रक्षा सूत्र बांधती है, वैसे ही वर्तमान परिपेक्ष में हमे पेड़, पौधे को भी रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेना होगा। कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता ने सभी बच्चों को उपहार भेंट किए और उन्हें राखियां भी सौंपी ताकी वह अपने घर पहुंचकर रखाबंधन का पर्व मना सकें। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। निदेशक भुवनेश गुप्ता ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व समाज में हर उस असुरक्षित की मदद व रक्षा करना है, जो कहीं ना कहीं परेशान, निराश व असमर्थ है। बच्चों को भी यही प्रेरणा दी गई कि रक्षाबंधन का पर्व हमे देश की रक्षा, समाज की रक्षा, निर्धन की रक्षा, वृक्षों की रक्षा का संदेश देता है। इस अवसर पर करीब 200 बच्चों ने एक साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया और उसका महत्व जाना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles