कोटा। रेलवे ने राखी और जन्माष्टमी त्योहार के चलते कोटा-मथुरा मेमू ट्रेन को अलवर तक और कासगंज-मथुरा को गंगापुर तक चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 8 से 20 अगस्त तक रहेगी।गाड़ी संख्या 19109 कोटा से दोपहर 3:55 बजे रवाना होकर रात 2 बजे डीग पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 69160 सुबह 4:45 बजे रवाना होकर सुबह 8:10 बजे बयाना आएगी। गाड़ी संख्या 69159 बयाना से शाम 6:25 बजे रवाना होकर रात 11:45 बजे अलवर पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 19110 अलवर से रात 1 बजे रवाना होकर दोपहर 1:20 बजे कोटा आएगी।इसी तरह गाड़ी संख्या 55335 कासगंज से सुबह 11.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे गंगापुर आएगी। गंगापुर से यह गाड़ी संख्या 55336 शाम 7 बजे रवाना होकर रात 12.30 बजे कासगंज पहुंचेगी।रास्ते में यह ट्रेन बयाना, भरतपुर, हिंडौन और महावीर जी स्टेशनों पर भी रुकेगी।इसी तरह मथुरा अलवर ट्रेन रास्ते के स्टेशनों पर रुकेगी।






