कोटा। रेलवे कॉलोनी पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिला है। यह शव लोको कॉलोनी डिस्पेंसरी के पिछे खाली पड़े एक रेलवे आवास से बरामद किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोपहर 1:30 बजे तक भी एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी हुई थी।m
महिला अर्धनग्न अवस्था में थी तथा शरीर जगह से जला और कटा हुआ था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक कमरे में हीटर भी जल रहा था।बताया जा रहा है कि यह महिला इसी रेलवे आवास में अवैध रूप से अकेली रहती थी। पतली दुबली इस महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। महिला लोगों के घर में झाड़ू पोछा का काम करती थी।
इस महिला के र॔ग तालाब में रहने की जानकारी सामने आई है। महिला की शादी नयापुरा में हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला की मौत संभवतः है सोमवार को किसी समय हो गई थी। कुत्तों ने शव को जगह-जगह से नोच रखा था।सुबह ड्यूटी पर पहुंचे डिस्पेंसरी कर्मचारियों को एक कुत्ता महिला का हाथ हाथ मुंह में दबा कर ले जाता नजर आया। मौके पर मौजूद एक चरवाहा ने पत्थर मारकर कुत्ते के मुंह से महिला का हाथ छुड़ाया।फिलहाल महिला की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को एमबीएस अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचा है।






