Tuesday, September 1, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान बारां का सतत वृक्षारोपण अभियान जारी

बांरा/श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान बारां(श्री राधे ज्वैलर्स, परिवार बारां)के तत्वाधान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ौदिया (किशनगंज ) में *वृक्षारोपण* “किया गया।विद्यालय के सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि संस्कृत भारती बारां के जिलाध्यक्ष एवं श्री राधा गोविन्द स्मृति सेवा संस्थान बारां के अध्यक्ष मुकेश सोनी, संस्थान की श्रीमती सोनल सोनी, समाजसेवी हिमांशु सोनी ने किशनगंज ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बडोदिया पहुंचकर वृक्षारोपण किया ।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक इरफान अली ने बताया कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शोभागपुरा श्री दिनेश जी शर्मा के साथ प्राध्यापक श्री राकेश कुमार गौड़ ने पी ई ई ओ विद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए *हरियालो राजस्थान* के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यालय परिवार एवं विद्यालय प्रबंधन समिति का उत्साहवर्धन करते हुए पौधारोपण किया ।

मुकेश सोनी ने सभी विद्यार्थीयो जीवन में पेड़ लगाने का महत्त्व क्या है? इस विषय पर  प्रकाश डाला और जीवन भर पर्यावरण से जुड़े रहने और उसका संरक्षण करने का संकल्प दिलवाया । दिनेश शर्मा ने पर्यावरण की महता के बारे में जानकारी दी। राकेश गौड़ ने “मधुवन खुशबू देता है” गीत गाकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया।अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय स्टॉफ शिक्षकों और एस एम सी सदस्यों के साथ अभिभावकों और ग्रामवासियों द्वारा पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया है।तत्पश्चात् विद्यार्थियों के साथ विद्यालय स्टॉफ शिक्षकों द्वारा गाँव में पौधारोपण करने एवं वृक्ष मित्र बनाने के लिए रैली निकाली गई ।

आज के वृक्षारोपण में विद्यालय की सत्यनारायण शर्मा, मानसिंह गोचर ,अजीत मीणा,राधे गौड़ ,इरफान अली,सीमा ,संगीता नागर आदि ने सहयोग किया। विद्यालय परिवार में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles