Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर संगोष्ठी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया बाल श्रम रोकने का संदेश

कोटा: बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा ने बताया कि आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम रोकथाम जागरूकता के लिए रंगवाड़ी कोटा के पार्क में कच्ची बस्ती के बालक बालिकाओं में उनके अभिभावक माता-पिता के लिए एवं संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक का आयोजन सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग रामराज मीणा, यज्ञदत्त हाडा उप प्रधान राज.राज्य स्काउट गाईड , समाजसेवी श्री नीरज, सरंक्षण अधिकारी दिनेश शर्मा के सानिध्य में आयोजित की गई | कार्यक्रम समन्वयक मनोज यादव निदेशक श्री मनन जागृति संस्थान, चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर नरेश मीणा, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक भूपेंद्र सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर महिमा पांचाल, सुपरवाइजर श्रुति शर्मा , जयवीर खटाना , उमेश गौतम, अंकित कुशवाह , रितेश महावर ,बंटी सुमन द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर बाल श्रम, बाल भीक्षावृत्ति रोकने का संदेश दिया, सहायक निदेशक रामराज मीणा ने बच्चों के अधिकार, श्रम अधिनियम कि जानकारी दी तथा बताया की बाल श्रम सामाजिक बुराई है जागरूकता इसे रोकने का माध्यम है श्री हाडा ने स्काउट खेल के माध्यम से गुड टच बेड टच की जानकारी दी श्री नीरज ने कहा कि शिक्षा ही जीवन का मूल अधिकार में बच्चों के हाथों में गेंती फावड़ा नहीं दे कलम हो , हम सब इसके के लिए प्रयासरत हैं । दिनेश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम आयोजन बाल अधिकारिता विभाग,बाल संरक्षण इकाई के निर्देशन में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड , श्री मनन जागृति संस्थान सृष्टि सेवा समिति चाइल्डलाइन के सयुंक्त तत्वाधान में हुआ है। इस अवसर पर विभाग के फिरोज खान, संजू, विक्रम कच्छावा, संजय मेहरा, सामाजिक कार्यकर्ता सोना, अरविंद इत्यादि भी उपस्थित रहे ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles