Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

 पत्नी को भगाने की शिकयत मंत्री दिलावर से,मंत्री दिलावर ने कहा इसकी पत्नी को लेकर आओ

के डी अब्बासी

कोटा। रामगंजमंडी के विधायक एवं सरकार के शिक्षा व पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर अपने क्षेत्र की जनता की हर छोटी-मोटी समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहते हैं। इसके लिए वह हर 15 दिन में विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्र में समस्या समाधान शिविर आयोजित करते हैं। जिसमें पूरे समय खुद उपस्थित रहकर अधिकारियों से आमजन की समस्याओं का निराकरण करवाते हैं।

इन शिवरों में निजी छोटी-छोटी पारिवारिक समस्याओं से लेकर अनेक सामाजिक समस्याएं भी मंत्री महोदय के सामने आती है जिनका वह समाधान करते हैं आज खीमच में आयोजित समस्या समाधान शिविर में भी एक अनोखा मामला सामने आया।

मोड़क थाना क्षेत्र के सहरावदा ग्राम निवासी धर्मेंद्र बैरवा पुत्र अर्जुन शिविर में उपस्थित होकर मंत्री मदन दिलावर को बताया कि उसकी पत्नी वर्षा जीनवाल को उसके गांव में रहने वाला उसका पड़ोसी सोनू पुत्र जगन्नाथ बहला फुसला कर भगा लगाया। पत्नी अपने साथ सोने का मंगल सूत्र,सोने की नाक की बाली,कानों के टॉप्स,चांदी की चैन,पेरो में चांदी की मोटी तोड़ियाँ,चांदी की बिछिया दोनों पैरों में 3-3,चांदी की दो अंगूठियां,17000 हजार रुपए नगद ले गई है।

बेटियों की जन्म पर मिलने वाली सरकारी राशि जो की खाते में जमा है व लोन फाइनेंस शाखा चेचट से लिए 40,000 आदि पत्नी वर्षा के खाते में जमा है। पत्नी वर्षा सभी जेवरात के साथ बैंक की डायरी भी अपने साथ ले गई।

मेरे तीन बेटियां है। बड़ी बेटी मुसकान आयु 9 वर्ष दूसरी बेटी प्रीति आयु 5 वर्ष को मेरे पास छोड़ गई जबकि सबसे छोटी बेटी सुगना 2 वर्ष को अपने साथ ले गई है।

प्रार्थी द्वारा उक्त मामले की रिपोर्ट मोड़क थाने में एक माह पहले लिखवाई गई है। परंतु पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं।

प्रार्थी ने मंत्री को बताया कि आरोपी के भाई राजेश को पता है कि मेरी पत्नी के साथ उसका भाई कहां रह रहा है। मैने उसके मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिए है परंतु पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही। मेरी 9 साल और 5 साल को दोनों छोटी बच्चियां अपनी मां को याद करके बहुत रोती है।

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शिविर में उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा को प्रार्थी की शिकायत पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए उसकी पत्नी को बरामद कर के लाने के निर्देश दिए।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट गुमशुदी में दर्ज है। इसके बताए अनुसार इसकी पत्नी को बरामद कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles