Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगासहाय शर्मा की टीम ने रेल्वे पुलिया के ऊपर फायरिंग करने वाले  गुड्डू उर्फ फ्रैक्चर, फेज बैग उर्फ रेसु और मनोज शर्मा उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया

के डी अब्बासी।

कोटा/डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगासहाय शर्मा की पुलिस टीम ने रंगपुर रेल्वे पुलिया के ऊपर फायरिंग करने वाले तीन शेष बदमाशों को किया गिरफ्तार। कोटा सिटी एसपी अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में रंगपुर रेलवे पुलिया पर मोहम्मद उमर पर गोली से फायर कर जान लेवा हमला करने के शेष आरोपियों में से तीन आरोपियों बालिता रोड कुन्हाड़ी निवासी गुड्डू उर्फ फ्रैक्चर, बापू कॉलोनी गणेशपुर निवासी फेज बैग उर्फ रेसु अजय आहूजा नगर थाना महावीर नगर निवासी मनोज शर्मा उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया है।इससे पूर्व आसिफ गोरी, मोहम्मद तौफीक उर्फ मिक्कू, कामरान गोरी उर्फ कम्मू को रेलवे लोको कॉलोनी से गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी रेल्वे कोलोनी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मो. कलीम गौरी गिरफ्तार व विधि से संघर्षरत बालक को भी निरूद्ध किया जा चुका है। अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किया जा चुके हैं। डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट गंगासहाय शर्मा के नेतृत्व में भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा और रेलवे कॉलोनी थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का भीमगंज मंडी क्षेत्र में जुलूस निकला। इन तीनों आरोपियों की पैरों में पट्टी नहीं बंधी थी इन्होंने भगाने का प्रयास नहीं किया होगा । बाकी सारी सच्चाई तो भीमगंज मंडी पुलिस जानती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles