कोटा/अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वाधान में हर वर्ष के भांति ही इस वर्ष भी निर्जला एकादशी के उपलक्ष में शीतल जल, रोस मिल्क कोल्डड्रिंक रहा चलते हुए राहगीरों को पिलाया गया। संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि पिछले 15 साल से लगातार निर्जला एकादशी पर सेवा कार्य करते आ रहे हैं।
संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेश जी बिरला, अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्माननीय श्री पंकज जी मेहता साहब एवं नेता प्रतिपक्ष श्री विवेक राजवंशी, हुकम मंगल, भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष श्री राकेश जी जैन साहब, अग्रवाल समाज सेविक संदीप अग्रवाल चांदीवाला उपस्थित है।
कार्यक्रम में रामनिवास गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, किशन गुप्ता श्याम अग्रवाल, संजय गुप्ता, मनोज गोयल, नीरज गोयल,महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, महामंत्री रूपा अग्रवाल,राजकुमारी जैन, आशा अग्रवाल, भावना अग्रवाल,अनीता गुप्ता, रेखा बंसल , सरिता मित्तल एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।





