Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बूंदी: प्रेमी युगल ने पेड़ पर लटक कर दी जान

बूंदी/जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के धनातरी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर तालेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो के शवों को कब्जे में लेकर तालेड़ा मोर्चरी में रखवाया। दोनो युवक युवती धनातरी गांव के निवासी है। मृतक युवक सूरज कालबेलिया (18) और किशोरी खुशबू नायक (17) बताये जा रहे है। तालेड़ा

थानाधिकारी अजीत बागडोलिया ने बताया कि धनातरी गांव में सरकारी स्कूल के पीछे युवक युवती के शव मिले है। युवती का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ था जबकि युवक का शव पेड़ के पास पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में प्रथम

दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। उन्होंने बताया कि युवक और किशोरी दोनो रात को अपने घरो से निकलकर स्कूल के पीछे स्थित नीम के पेड़ के पास पहुंचे और दोनो ने फांसी का फंदा लगा लिया।

दोनो की मौत फंदे पर लटकने से हो गई। लेकिन जिस फंदे पर युवक लटका हुआ था वह टूट जाने से युवक का शव नीचे गिर गया। पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। यहां उनका पोस्टमार्टम होगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles