नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को HOME AFFAIRS एक सलाह जारी कर कहा कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियानों के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल न करें। गृह मंत्रालय का यह आदेश भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और पाकिस्तान द्वारा भारतीय क्षेत्र में ड्रोन हमलों के बीच आया है, जिसके कारण अधिकारियों को जनता की सुरक्षा के लिए हवाई हमले के सायरन और ब्लैकआउट जारी करने पड़े हैं।






