Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारत की सशस्त्र सेनाएं आधुनिक तकनीक और रणनीतिक दृष्टि दोनों ही मामलों में मजबूत हुई है: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सशस्त्र सेनाएँ आधुनिक तकनीक और रणनीतिक दृष्टि दोनों मामलों में और अधिक मजबूत हुई हैं। श्री बिरला ने ज़ोर देते हुए कहा कि भारतीय सेना हमेशा से ही साहस और पराक्रम का प्रतीक रही है और आज अगर देश की सीमाएँ सुरक्षित हैं, तो यह युवा भारतीयों की बहादुरी और उनके समर्पण के कारण ही है, जिनकी वीरता आज भी देश को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने वैश्विक मंच पर एक खास स्थान हासिल किया है। बिरला ने ये बातें दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) के वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि युवाओं का आत्मविश्वास, उनके विचार और प्रतिबद्धता ही राष्ट्र की असली ताकत है। साथ ही उन्होंने युवाओं से हर कार्य, व्यवहार, अध्ययन और नवाचार में “राष्ट्र प्रथम” की मानसिकता अपनाने का आह्वान किया। बिरला ने कहा कि युवाओं को विकसित भारत@2047 के विज़न को साकार करने के लिए नवाचार पर ध्यान केंद्रित करते हुए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles