Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ोती संभाग समिति द्वारा भारतीय सेना को शक्ति प्रदान करने के लिए हनुमान चालीसा पाठ किया गया

कोटा/हाडौती सम्भाग कोचिंग समिति (रजि.) ने *ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए नारी शक्ति कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमीका सिंह एवं सैनिकों की अदम्य साहस एवं पराक्रम बाहुबल के सम्वर्द्धन हेतु *श्री हनुमान चालीसा पाठ* किया गया

समिति के सम्भागीय मीडिया प्रभारी विशाल उपाध्याय ने बताया कि हाडौती सम्भाग कोचिंग समिति (रजि.) ने सम्भागीय अध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में गोदावरी बालाजी धाम में राष्ट्रहित में अपने दायित्व का निर्वहन करते हुये सभी उपस्थित राष्ट्र भक्तों को *ऑपरेशन सिंदूर के प्रतीक में सिंदूर का तिलक लगाकर हाथों में तिरंगा देकर चालीसा पाठ भेंट करके श्री हनुमान चालीसा पाठ किया*।

बुद्धिप्रकाश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में हमारा देश युद्ध के मुहाने में खड़ा है और हमारे सैनिक, शत्रु के समक्ष अभेद्य पहाड़ बनकर तटस्थ है, बौखलाया शत्रु हर प्रकार से वार कर रहा है, परन्तु हमारी सुरक्षा प्रणाली उनके हर अग्रन्यास्त्र को नष्ट करती जा रही है।

एक शिक्षक की राष्ट्रहित मे महती भूमिका होती है जिसके तहत उसे देशवासियों को जागृत करने के साथ साथ सैनिकों का मनोबल भी बढ़ाना होता है और इसी कड़ी में शिक्षक समिति भक्ति और पराक्रम के पर्याय रामभक्त श्री गोदावरी धाम हनुमान जी के समक्ष चालीसा पाठ के माध्यम से हमारे राष्ट्र के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने एवं हेतु प्रार्थना की है।

इस अवसर पर समिति महामंत्री धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य’ ने बताया कि राष्ट्र की सीमाओं एवं देशवासियों की सुरक्षा के लिए हमारे सैनिकों के आत्मबल एवं शौर्य शक्ति को प्रबल करने के लिए राष्ट्रनिर्माता शिक्षकों का भी दायित्व बनता है। उनकी गौरवशाली सफलता की मंगलकामना हेतु आध्यात्मिक शक्ति के लिए *हनुमान चालीसा पाठ* का आयोजन गोदावरी धाम रखा गया है।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम मेहता व जिलाध्यक्ष श्रीमती सोनिया राठौर ने बताया कि समिति समय समय पर सामाजिक व राष्ट्रहित ,देश भक्ति से सरोकार कार्य क्रियान्वयन करती रहती है और यह कार्यक्रम भी इसी की कड़ी है।चालीस पाठ में संरक्षक राकेश मिश्रा, एस. एल. नागर, कोषाध्यक्ष नरेश नागर, जिला उपाध्यक्ष अनिकेत प्रजापति, संगठन मंत्री वीरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ सदस्य दिलीप कुमावत, जितेंद्र पारेता, वीरेंद्र शर्मा, देवेंद्र राठौर, विनोद प्रजापति, अनुसुइया शर्मा, सविता शर्मा, अमिता शर्मा व हार्दिक शर्मा सहित कई देशप्रेमी शामिल हुये। एस.एल.नागर ने उपस्थित राष्ट्र, हनुमान भक्तों एवं बच्चों को तिरंगा भेंट किया।अंत में संरक्षक राकेश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles