Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत को मीडिया और इमर्सिव तकनीक के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए साझेदारी को हरी झंडी दिखाई

वेव्स 2025 के तीसरे दिन, एक ऐतिहासिक पहल के तहत, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी (आईआईसीटी) ने वैश्विक उद्योग जगत के प्रमुखों के साथ एवीजीसी-एक्सआर क्षेत्र में उच्च प्रभाव वाले सहयोगों की एक श्रृंखला शुरु की। इन सहयोगों का उद्देश्य मीडिया, मनोरंजन और इमर्सिव प्रौद्योगिकियों में वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करना है।

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे। उन्होंने इन रणनीतिक सहयोगों को औपचारिक रुप से हरी झंडी दिखाई। उन्होंने मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने की भारत की क्षमता पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह आईआईटी और आईआईएम प्रौद्योगिकी और प्रबंधन शिक्षा में मानक बन गए हैं उसी तरह आईआईसीटी अपने क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान के रूप में विकसित होने की राह पर है।

सत्र के दौरान, आईआईसीटी और अग्रणी उद्योग भागीदारों के प्रतिनिधियों ने आशय पत्रों (एलओआईस) का आदान-प्रदान किया जो भारत में एवीजीसी-एक्सआर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से दीर्घकालिक सहयोगात्मक प्रयासों की शुरुआत को चिह्नित करता है। हस्ताक्षर करने वालों में जियोस्टार, एडोब, गूगल, यूट्यूब और मेटा सहित प्रमुख वैश्विक उद्योग के प्रमुख शामिल थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles