Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक देश-एक चुनाव समर्थन हेतु क्यू आर कोड बैनर का हुआ लोकार्पण -राकेश जैन

कोटा 2 मई। एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन हेतु भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनजागरण अभियान की कडी में जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य व कार्यक्रम जिला संयोजक सुनीता व्यास, सहसंयोजक अरविंद सिसोदिया, के पी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही के सानिध्य में जी एम ए प्लाजा के सभागार में क्यू आर कोड के के बैनर, पोस्टर एवं स्टिकर का लोकार्पण किया गया।

राकेश जैन ने कहा कि भारत सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में राष्ट्रहित, आमजनहित में लाये गये एक राष्ट्र-एक चुनाव के विचार को आमजन समर्थन के लिये, भाजपा कोटा शहर द्वारा लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा हैं, उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव अभियान पूरी तरह से आमजन का अभियान है, इसे सरल सुलभ बनाने के लिए एवं जन समर्थन से जुड़ने हेतु एक क्यू आर कोड बनाया गया है, जो समर्थन को सीधे केंद्र सरकार को अवगत करवाता है। इसे जन जन तक पहुंचानें हेतु बूथस्तर तक के देशभक्त सामाजिक, व्यापारिक एवं बुद्धिजीवी कार्यकर्ता सक्रियता से भाग लेंगे।

एक देश एक चुनाव देश के उत्थान और विकास हेतु महत्वाकांक्षी कल्याणकारी आग्रह है, इसका भरपूर समर्थन हम सभी को पूरे उत्साह और सक्रिय भागीदारी से करना चाहिए।

इससे चुनाव व्यवस्था में सरलीकरण, कम समय व्यय, कम लागत, स्थिरता, जवाबदेही, राष्ट्रीय मुद्दों पर ध्यान देनें के लिए अधिक समय मिलने का लाभ देश को होगा।

जिला संयोजक सुनीता व्यास ने कहा कि इस जनजागरण अभियान रूपी राष्ट्रहित के यज्ञ में प्रत्येक भारतवासी को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। क्यू आर कोड किसी भी मोबाईल से स्केन कर आसानी से, अपना नाम और समर्थन भर कर भेजने का बेहद आसान तरीका है। सभी को इसका प्रचार प्रसार अधिकतम करना चाहिए और प्रत्येक घर तक इसकी पहुंच बनानी चाहिए।इस अवसर पर कुलदीप सिंह तलवार, जयप्रकाश तषिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles