के डी अब्बासी
कोटा। रेल कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के लिए नए आधार बनवाना एवं अपडेशन हेतु शिविर UIDAI द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र कोटा द्वारा डीआरएम कार्यालय में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुप्रकाश के नेतृत्व में वेलफेयर विभाग में 5 दिवसीय आधार सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 01 मई से 6 मई तक कार्यालय समय में लगातार संचालित होगी जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु के नागरिक के नए आधार कार्ड बनाए जा सकते है एवं सभी उम्र के नागरिक का आधार कार्ड अपडेट करवाया जा सकता है। कर्मचारियों एवं उनके आश्रित अपने मूल दस्तावेज के साथ अपना नया आधार अथवा अपडेशन करा सकते है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि रेल कर्मचारियों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए मंडल कार्यालय में आधार सेवा शिविर की अभूतपूर्व पहल की गई है। जिसका कर्मचारियों द्वारा अधिक संख्या में इस सेवा का लाभ ले लिया जा रहा है। इस शिविर के पहले दिन 33 रेल कर्मियों ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया।






