लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रेलवे के अधिकारियों के साथ कोटा और डकनिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।कोटा और डकनिया रेलवे स्टेशन का 350 करोड़ की लागत से कायाकल्प हो रहा है।
बिरला ने आज रेलवे अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कोटा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने रेलवे अधिकारियों को जल्द समय पर कार्य करने के निर्देश भी दिए। वही मजदूरों से भी मिले। लोकसभा अध्यक्ष ने बताया- कोटा रेलवे स्टेशन और डकनिया रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाए जाने का काम जारी है। जल्द ही आमजन को यह दोनों स्टेशन विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ मिलेंगे। आज अधिकारियों के साथ मीटिंग की और स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। दोनों स्टेशनों के कार्य को पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए






