Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्टेशन के पंडित स्वीट्स एंड नमकीन से लिए बेसन व बूंदी के लड्डू जांच में घटिया क्वालिटी के पाये

के डी अब्बासी कोटा, मई।

कोटा/राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे *शुद्ध आहार मिलावट पर वार* अभियान के अंतर्गत प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठोड़,आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान सरकार एच गुईटे के निर्देशन तथा जिलाधीश महोदय डा रविन्द्र गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कोटा डा नरेन्द्र नागर के दिशा निर्देश पर ग्रीष्मकालीन स्पेशल अभियान के अंतर्गत कोटा

में अभियान के अंतर्गत अब तक कोटा जिले में 18 अप्रैल से आज दिनांक तक लगातार विभिन्न खाद्य पदार्थ जैसे डेरी प्रोडक्ट (पनीर, मावा,दूध, दही,घी, लस्सी) शीतल पेय कोल्ड ड्रिंक, आइस क्रीम, आइस कैंडी,बर्फ , पानी , मिठाईयां शर्बत ,ज्यूस ,शेक इत्यादि के कुल 250 से अधिक नमूने लिए गए हैं, जिन्हें कोटा जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया है जहां से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, और यह अभियान शादी के सीजन एंव गर्मी को देखते हुए लगातार जारी रहेगा ताकि आमजन को शुद्ध सामग्री उपलब्ध हो सके।

प्रयोगशाला कोटा से प्राप्त जांच रिपोर्ट में अब तक लिए नमूनो में प्राप्त जांच रिपोर्ट में मैसर्स साईं ट्रैडर्स विज्ञान नगर से स्वारतिक मूंगफली तेल के तीन नमूने जांच रिपोर्ट में अवमानक पाये गये है यहां से नमूने लेने के पश्चात 3900 लीटर मूंगफली का तेल सीज किया गया था।

साथ ही जय जय दुग्धालय पाटन पोल से लिया दही का नमूना जांच में अवमानक पाया गया,स्टेशन रोड स्थित पंडित स्वीट्स एंड नमकीन से लिए बेसन व बूंदी के लड्डू जांच में अवमानक पाये गये है।उक्त फर्मों को नोटिस जारी किए गये है एंव खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम के तहत आगामी कार्यवाही की जा रही है।दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादौन खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोजी लाल कुंभकार शामिल थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles