Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आठ दिवसीय सामूहिक शिक्षण शिविर नसियां जी दादाबाड़ी में 4 मई से 

कोटा, 1 मई। पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसियां जी दादाबाड़ी कोटा में आगामी 4 मई से 11 मई तक आठ दिवसीय पुण्योदय सम्यगज्ञान शिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। गुरूवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए मंदिर के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ एवं शिविर के मुख्य संयोजक धर्मचंद जैन एवं अर्चना रानी जैन सर्राफ ने बताया कि शिविर में परम पूज्य गुरूदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से आयोजित होने जा रहे इस शिविर में बच्चे, युवा, वृद्ध सभी के लिए ज्ञानवर्धन हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिन्हें सांगानेर संस्थान के विद्वानों द्वारा धर्मावलंबियों को धार्मिक एवं सदाचार की शिक्षा प्रदान की जाएगी।

शिविर का शुभारंभ 4 मई को सुबह 8 बजे ध्वजारोहण, चित्र अनावरण, मंगल कलश स्थापना एवं दीप प्रज्जवलन के साथ विधिवत रूप से किया जाएगा। समापन के अवसर पर 11 मई को प्रातः 7 बजे जिनवाणी प्रभावना यात्रा, 64 रिद्धि विधान एवं सायंकाल में 7.30 बजे से सांस्कृतिक संध्या, सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।

शिविर में श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर जयपुर के विद्वान पारस शास्त्री के निर्देशन में तत्वार्थसूत्र, प्रश्नोत्तरी, रत्नमालिका, इष्टोपदेश ग्रंथ, छहढाला, बालबोध भाग एक व दो समेत अन्य विषयों की वातानुकूलित कमरों में सामूहिक कक्षाएं लगेगी। शिविर में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुर्ण्याजकों द्वारा रजतमय उपहारों से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही तीन अन्य प्रशिक्षणार्थियों को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

शिविर के मुख्य पुर्ण्याजक पदम, राजेन्द्र, हुकम काका, प्रकाश, प्रतीक, वैभव, तक्ष हरसोरा परिवार, महावीर, सिद्धार्थ व मित्तल परिवार होंगे। वहीं श्रीमती सुशीला, अशोक, राजकुमार, विवेक, आनंद, विकास ठोरा परिवार होंगे। इसी प्रकार धर्मचंद धनोप्या, चेतन जैन (जैन ऑटो डील) स्टेशनरी के पुर्ण्याजक रहेंगे।

शिविर के मुख्य संयोजक श्रीमती अर्चना रानी सर्राफ ने बताया कि अबतक शिविर के लिए 150 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं और 4 मई तक लगभग पांच सौ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles