Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्राचीन विशाल झरनेश्वर धाम महादेव मंदिर गोविंद नगर में शिलान्यास

कोटा/आज गोविंद नगर झरनेश्वर धाम मंदिर में शिव जी के मंदिर का शिलान्यास मुख्य अतिथि आदरणीय राजेश कृष्ण जी बिरला अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी राजस्थान एवं अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक कोटा व कार्यक्रम की अध्यक्षताअशोक जी मीणा प्रदेश महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा व भाजपा बूंदी प्रभारी के कर कमलो द्वारा किया गया ! कार्यक्रम में पार्षद गिरिराज महावर, पार्षद दीपक नायक, पार्षद फतह बहादुर सिंह जी, पार्षद सुशील जी त्रिपाठी, मंदिर समिति अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, विजय सिंह राजू, राजेंद्र जी शर्मा ,आनंद जी राठी, एडवोकेट कृपा शंकर गोड़, हरेंद्र सिंह भदोरिया,मनोज मीना, शंभू सिंह जादौन, ललित महावर, आदि उपस्थित रहे! राजेश कृष्ण जी बिरला ओर समिति के अध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से यहां भव्य शिव मंदिर बनाया जाएगा! अशोक मीणा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि विशाल झर नेश्वर धाम मंदिर जो जो की बहुत प्राचीन मंदिर है इसका भव्य रूप मैं विशाल रूप दिया जाएगा और इस जगह की काफी मानता है कई श्रद्धालु यहां पर दर्शन करने आते हैं कार्यक्रम आयोजन एडवोकेट कृपाशंकर गॉड प्रीतम सिंह भदोरिया शंभू सिंह जादौन भंवर सिंह जादौन महिला समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष शर्मा दशरथ सिंह हाडा इंद्रपाल सिंह आदि द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया अतिथियों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया व विधि विधान से भूमि पूजन कर शीला पट का शीलान्यास किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles