Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त करो – नागदा जिहादियों पर लगाम लगाये सरकार – रेनवाल

कोटा 21 अप्रैल । पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद कोटा महानगर द्वारा आक्रोश रैली निकाली गई ।

विश्व हिंदू परिषद के प्रचार प्रमुख पवन पारीक ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता सुबह 11 बजे सर्किट हाउस पर एकत्रित हुए और वहां से आक्रोश रैली के रूप में कलेक्ट्रेट गेट पर आकर प्रदर्शन किया रैली में बजरंग दल कार्यकर्ता ममता सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए चल रहे थे विभाग मंत्री रौनक आनंद ने बताया कि कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब हिंदुओं को दबाया नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि बंगाल की ममता सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए बाल ब्रह्मचारी साध्वी मधुबाला ने संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है सभी हिंदुओं को एक होना चाहिए बजरंग दल प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि सरकार इन जेहादियों पर लगाम लगाये वरना बजरंग दल सीधी कार्रवाई करने पर आमादा होगा संत रामदास महाराज बालिता ने भी संबोधित किया प्रदर्शन के पश्चात पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया तत्पश्चात एडीएम सिटी कोटा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया कार्यक्रम का संचालन धर्माचार्य प्रमुख प्रदीप शर्मा ने किया रैली में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष श्रीनाथ मित्तल, प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामचरण लोधा, विधि संयोजक नवीन शर्मा, सहसंपर्क प्रमुख मोहन मालव, दुर्गा वाहिनी प्रांत सहसंयोजिका स्वीटी शर्मा, हौसला प्रसाद शुक्ला, विभाग संगठन मंत्री लक्ष्मीचंद जांगिड़, मातृशक्ति विभाग संयोजिका मधुलता भास्कर, महानगर उपाध्यक्ष रणछोड़ अग्रवाल, जयनारायण गुर्जर, मंत्री सतीश स्वामी, सहमंत्री राजू सुमन, मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, सम्पर्क प्रमुख जिनेंद्र जैन, मातृशक्ति संयोजिका सुमन खंडेलवाल, रामबाबू मालव, महानगर संयोजक नरेश प्रजापति, सहसंयोजक नरेश मीणा, मोनु आर्य, देवानंद, नेता खंडेलवाल, मनोज पुरी, हेमंत शर्मा, रासबिहारी पारीक, अशोक पारीक, हरिशंकर सुमन, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, पंकज मेहता, ललित चित्तौड़ा, मनमोहन शर्मा, राकेश सेन, रवि सेन, सोनू गौतम, जय सिंह चौहान, यतीन नारंग, रोहित सिंह राजावत, संजय शर्मा, सोनम विजय, हरीश शर्मा, एडवोकेट मनोज गौतम, सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles