नेम प्रकासण डेह (नागौर )द्वारा श्री कुंजल माता परिसर स्थित सभागार में आयोजित भव्य मायड़ भाषा सम्मान समारोह मे बद्री लाल दिव्य को उनकी काव्य कृति ‘प्रीत रा परिंदा’ के लिए हरिदेव शेराराम दन्तुसलिया स्मृति सम्मान से अलंकृत किया। कवि हलीम आईना ने बताया कि दिव्य को यह सम्मान मुख्य अतिथि जोगेश्वर गर्ग (मुख्य सचेतक राज. सरकार )अध्यक्ष डॉ. मंजू बाघमार (राज्य मन्त्री सार्वजनिक निर्माण एवं बाल विकास ),विशिष्ट अतिथि ओंकार सिंह लखावत (राज्य मन्त्री एवं अध्यक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण )आदि ने प्रदान किया।
दिव्य को शॉल, सम्मान -पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, पगड़ी एवं ग्यारह हजार रुपये नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 31मायड़ भाषा साहित्यकारों के सम्मान के साथ 15काव्य कृतियों का विमोचन भी किया गया। संस्था अध्यक्ष पवन पहाड़िया के अनुसार पदम मेहता(जोधपुर) को एक लाख रुपये तथा रामस्वरूप किसान (लाड़नू )को पचास हजार रुपये के अतिविशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया।संचालन डॉ.गजादेव चारण ने किया।





