Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

महिलाये हर क्षेत्र में फहरा रही देश का परचम – दिया कुमारी

कोटा 21 अप्रैल। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि कोटा प्रवास पर पधारी दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार का नयापुरा चौराहा पर भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में 51किलो पुष्पहार से भव्य स्वागत करते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री के साथ वित्त और सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री के रूप में हाड़ौती को अनेकों सौगाते देते हुए सड़कों का जाल बिछाने का तोहफा दिया है जिसके लिए कोटा की धरती पर दिया कुमारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मशीनों के माध्यम से पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि दिया कुमारी ने महिलाओं की चिंता करते हुए महिलाओं को लगातार संबल देने का प्रयास किया है

 

दिया कुमारी ने स्वागत अभिनंदन के लिए जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारी बहन बेटियां हर क्षेत्र में देश का परचम फहरा रही है। बेटियां किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं है। आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के सानिध्य में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में महिला वर्ग की कुश्ती देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ।

 

जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि त्रिकुटा चौराहा से पर माननीय उप मुख्यमंत्री के का स्वागत कर महिलाओं के साथ रैली बनाकर कुन्हाड़ी स्वागत करते हुए नयापुरा चौराहा पर पहुंचे एवं माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार नये नये नवाचार करते हैं, अभी युवाओं , महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार सृजन हेतु, नये नये उद्योग की स्थापना आदि को लेकर एम एस एम ई मैले का आयोजन हुआ जिसमें अनेकों उद्यमियों ने भाग लिया।

 

कोटा में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को इस खेल से जोड़ने का कार्य किया। ताकी युवा व्यायाम कर स्वयं के शरीर को स्वस्थ्य मजबूत बनाये। युवा मजबूत होंगे तो देश मजबूत बनेगा।

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रितेश चितौडा, लक्ष्मण सिंह खींची, जिला मंत्री जयदेव सुखेजा, वरिष्ठ नेता भगवान माथुर, सतीश चौधरी, चमन केलवा, नयापुरा मंडल अध्यक्ष संजय समीर, रामपुरा मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश महावर, महावीर नगर मंडल अध्यक्ष पन्नालाल बंजारा, दादाबाड़ी मंडल अध्यक्ष लव आजाद, स्टेशन मंडल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, छावनी मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र मेघवाल, रेलवे कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह निर्भय, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम लाल टटवाड़िया, पार्षद सुरेंद्र राठौड़, ज्ञानेन्द्र सिंह आमेरा, सुनील गौतम, सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles