के डी अब्बासी
कोटा अप्रैल।जेईई-मेंस 2025 मे वंदना कैरियर इंस्टिट्यूट का परीक्षा परिणाम इस बार भी बेहतरीन रहा है।वंदना कैरियर इंस्टिट्यूट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वंदना कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर तुषार दुबे ने बताया की वंदना केरियर इंस्टिट्यूट के छात्र प्रथम राउत ने 99.7 परसेंटाइल लेकर आल इंडिया रेंक 5832 प्राप्त की।वही अतुलया शर्मा ने 99.57 परसेंटाइल लेकर 9849 रेंक प्राप्त की।तथा श्रय शर्मा ने 99.12 परसेंटाइल लेकर 11486 रेंक प्राप्त की।व साक्षी लोहान ने 99.54 परसेंटाइल लेकर 10478 वी रेंक प्राप्त की। इसी के साथ हर्षित कोटला ने 99.04 परसेंटाइल लेकर 15642 आल इंडिया रेंक प्राप्त की है।
वंदना कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर तुषार दुबे ने सभी सफल स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वंदना कैरियर इंस्टिट्यूट ने जेईई-मेंस परीक्षा मे श्रेष्ठ परिणाम दिया।
ज्ञातव्य है की वंदना केरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर तुषार दुबे देश के हजारो गरीब व जरूरतमंद स्टूडेंट्स को ऑनलाईन एवम ऑफलाईन नाम मात्र की फीस में अच्छी शिक्षा दे रहे है।






