Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के अंतर्गत मंडोला ग्राम क्षेत्र में लगाए गए परिंडे

*श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान*( श्री राधे ज्वेलर्स …परिवार बारां)द्वारा चलाए जा रहे निरंतर *परिंडा अभियान* के अंतर्गत मंडोला ग्राम क्षेत्र में लगाए गए परिंडे।संस्थान के कपिल सोनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए संस्थान द्वारा मासूम पक्षियों के लिए निरंतर परिंडे बांधे जा रहे हैं और उसी के अंतर्गत आज मंडोला ग्राम क्षेत्र में परिंडे बांधे गए। संस्थान के मोहन सोनी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य हर घर परिंडा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है और परिंडे बांधे जा रहे हैं ।

साथ ही इनमें नियमित दाना पानी के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। मनुष्य तो अपने लिए अन्न और जल की व्यवस्था तो कर लेता है परंतु बेचारे मासूम पक्षी अन्न और जल के लिए मनुष्य पर ही निर्भर है इसलिए उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था करना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है।इसलिए कहा भी गया है जीव दया ही सर्वोपरि है।आज के इस अभियान में पदम सिंह ,कपिल सोनी, हरीश भारद्वाज, विकास शर्मा मोहन सोनी हेमराज नागर, राजेंद्र नागर, अंकुर शर्मा आदि का सहयोग रहा।संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि परिंडा अभियान के साथ-साथ*शाहाबाद के जंगलों* को बचाने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जगह जगह पर स्टीकर पंपलेट लगाए जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि शाहाबाद में एक निजी कंपनी द्वारा लगाए जाने वाले हाइड्रो पावर प्लांट के लिए *119759* पेड़ों की कटाई के लिए जो वन ,पर्यावरण मंत्रालय द्वारा जो मंजूरी दी गई है ।वह अस्वीकार है और सरकार से आग्रह किया जा रहा है कि वह विकास के नाम पर शाहाबाद के जंगल के रूप में जो हमारी विश्व धरोहर है ,इसकी कटाई नहीं करें और विकास के लिए इस हाइड्रो पावर प्लांट को अन्य जगह पर शिफ्ट करें,क्योंकि अगर यह जंगल कट जाएंगे तो जो अभी यह तापमान 42 ,43 डिग्री चल रहा है वो बढ़कर 50 को पार कर जाएगा और इसमें बसने वाले हजारों जीव जंतु बेघर हो जाएंगे। साथ ही इसमें पाए जाने वाली जो दुर्लभ औषधीया है, वह भी नष्ट हो जाएगी । और हमारे कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था भी खराब हो जाएगी साथ ही जो जलवायु संतुलन है वह बिगड़ जाएगा। इसलिए हम सबको मिलकर इन जंगलों को बचाना है।

*आगे बड़े कदम बढ़ाए,,,,,*

*शाहाबाद के जंगल बचाये,,,,,,,*

 

🙏🌳🪹

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles