Monday, July 13, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में नाबालिग से रेप का आरोपी पकड़ा

कोटा, 19 अप्रेल। शहर की नांता थाना पुलिस में नाबालिग से रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 25 साल का आरोपी मूलरूप से बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं। नांता थाना स्॥ ह्र नवल किशोर शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को नाबालिग पीड़िता ने नांता थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था वो करीब डेढ़ साल पहले उसके ताऊजी के लड़के की शादी में गई थी। जहां उसकी जान पहचान 25 साल की युवक से हुई। युवक ने उससे फोन पर बात करने को कहा। फोन नहीं करने पर उसने घर नम्बर पर फोन करना शुरू किया। अगस्त 2024 में की रात को आरोपी हमारे घर पर आया। और उसे छत पर ले गया। जहां उसने कहा कि मैं तुमसे प्यार करता हूं इसलिए तुमसे मिलने आया हूं। फिर जबरदस्ती उसके साथ रेप किया। किसी को बताने पर अच्छा नहीं होने की धमकी दी। इसके बाद से आरोपी बार-बार फोन करके मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। परेशान होकर सारी बात मैंने अपने माता-पिता को बताई। इसके बाद माता-पिता के साथ आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को अंता जिला बारां से गिरफ्तार किया। जिसे आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles