Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

एक देश एक चुनाव एवं वक्फ कानून को लेकर होगा जनजागरण अभियान-राकेश जैन

कोटा । भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में जी एम ए प्लाजा के सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।

राकेश जैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एक देश एक चुनाव व वक्फ संशोधन कानून को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर एक देश एक चुनाव व वक्फ संशोधन कानून के लाभ के बारे में आमजन को बतायेंगे। दोनो विषयों को लेकर मण्डल स्तर पर कार्यक्रम होने है जिसको लेकर टीम को जिम्मेदारियां सौंप दी गयी।

जैन ने बताया की एक देश एक चुनाव से सार्वजनिक धन की बचत होगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा बलों पर तनाव कम होगा। सरकारी नीतियों का समय पर क्रियान्विती होगा। बार बार चुनाव के कारण बार-बार आचार संहिता लगने से प्रशासन चुनाव में व्यस्त हो जाता है। जिससे व्यापारी आमजन परेशान रहते हैं। एक देश एक चुनाव से सभी को फायदा होगा। देश विकसित राष्ट्र की तरफ बढेगा।

 

वक्फ कानून कानून मुस्लिम समाज में उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो लंबे समय से हाशिये पर रहे जिनकी आवाज अनसुनी रही जिन्हें अवसरों से वंचित रहना पड़ा। इसके माध्यम से मुख्य रूप से मुस्लिम माता बहनों गरीब और पसमांदा मुस्लिम भाइयों को लाभ मिलेगा। संसद द्वारा पारित विधेयक पारदर्शिता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के अधिकार की रक्षा में मददगार होगा। वक्फ बोर्ड के पास देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी जमीन है। उसके बावजूद मुस्लिम समाज का हित नहीं हो रहा। मोदी जी द्वारा इसमें संशोधन कर गरीब मुसलमान की भलाई का काम किया।

 

जैन ने बताया की एक देश एक चुनाव के लिये जिला टीम घोषित कर दी गयी है। कार्यक्रम संयोजक पूर्व महापौर सुनिता व्यास, कार्यक्रम सहसंयोजक अरविंद सिसोदिया, के पी सिंह, और हीरालाल आर्य रहेगे।

 

इसी तरह वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के लिये जिला टीम में संयोजक पूर्व उपमहापौर योगेन्द्र सिंह खींचीं, सहसंयोजक चंद्रशेखर नरवाल, निजामुद्दीन बबलू, महिप सिंह सोलंकी, इरशाद अली और साहिल मिर्जा रहेगे।

जैन ने डॉ0 भीमराव अंबेडकर जन्मजयंती को लेकर निगम स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन होना है, जिसके लिये कार्यक्रम टीम पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी।

मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा ने किया ।

 

कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर सुनिता व्यास, मीडीया से अरविंद सिसोदिया, जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा, देवेन्द्र राही, सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक महिप सिंह सोलंकी, भाजपा स्थापना दिवस सहसंयोजक महेश आहुजा, बाबा साहब जयंती कार्यक्रम सहसंयोजक कुलदीप सिंह तलवार, अनिल मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा, सोशल मीडिया से हिमांशु सैनी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ से के पी सिंह, निजामुद्दीप बबलू, मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र मेघवाल, संजय त्रिपाठी, दीनू बंजारा, पन्ना लाल बंजारा, लव आजाद, मनोज गोस्वामी, ओम शंकर सुमन, मण्डल प्रतिनिधि महेन्द्र गर्ग, सीमा मरोठिया, चेतन राठौर, इरशाद अली सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles