Friday, October 16, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सन्मानपुरा में साहित्यकारों का सम्मान

इटावा/सन्मानपुरा गांव में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर सन्मानपुरा गांव में साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें वरिष्ठ एवं विशिष्ट रंगकर्मी, नाटककार, प्रसिद्ध जादूगर,साहित्यकार अन्नु सिंह धाकड़ धांसू का ग्रामवासियों की तरफ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोटा से पधारे कवि,लेखक अभिनेता और रंगकर्मी राम शर्मा कापरेन’ ने कई रचनाएं सुनाई जिसमें प्रमुख है ‘किसी को खिलखिला कर जब कहीं पर देखता हूं मैं,’ कवि सुशील कलवार ने ‘नर कर ले रे हटवाडो दिन थोड़ो ही रह ग्यो रे ‘गीत सुनाया, कवि सुमंत भाटी, कवि बंटी सुमन और अन्नु सिंह धांसू -अबूझ सवाल , मायड़ भासा को मीठो “ओळ्यूं “गीत ,जिसमें विरही नायिका अपने दूर हुऐ प्रेमी को सावन मास में याद कर मन की मीठी वेदना को प्रकट करती है। नन्दकिशोर अनमोल ने ग्रामीण संस्कृति की परिचर्चा और एक एक गीत और कविता प्रस्तुत की।

इस अवसर पर कवि रूपनारायण’संजय और गांव के सभी प्रबुद्ध जनों द्वारा साहित्यकारो को माल्यार्पण कर स्वागत किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles