कोटा 14 अप्रेल।कोटा के एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर वॉट्सऐप पर भद्दे मैसेज भेजने और देर रात चैटिंग करने के लिए प्रेशर बनाने का आरोप लगाया
है। छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल उन्हें अपने रूम में बैठाकर रखते हैं और बाहर गार्ड को बैठा देते हैं ताकि कोई अंदर नहीं आ सके। उनकी बात नहीं मानने पर कम मार्क्स देने या फेल करने की धमकी देते हैं। छात्राओं ने मैसेज के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए। मैसेज में प्रिंसिपल ने छात्रा का लिखा- प्रीटी एंड ब्यूटीफुल बेबी । मामला कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके का है। मामले में छात्राओं ने 7 अप्रैल को कॉलेजएजुकेशन, कोटा के असिस्टेंट डायरेक्टर विजय पंचौली को लिखित शिकायत दी थी।उन्होंने छात्राओं की शिकायत को जांच के डायरेक्टर कॉलेज एजुकेशन, राजस्थान को भेज दिया है।
कोटा के एक सरकारी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर वॉट्सऐप पर भद्दे मैसेज भेजने और देर रात चैटिंग करने के लिए प्रेशर बनाने का आरोप लगाया






