Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान का परिंडा अभियान जारी

*श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान का परिंडा अभियान जारी*श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स …परिवार बारां) के द्वारा चलाए जा रहे सघन *परिंडा अभियान* के तहत आज नाकोड़ा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे ।संस्थान के कपिल सोनी , रितेश मीणा ने बताया कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज नाकोड़ा कॉलोनी, आरके गार्डन के आसपास के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।

संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि मनुष्य अपने लिए पानी और अन्न की व्यवस्था तो कर लेता है ,परंतु इन मासूम पक्षियों को दाना पानी के लिए कई दूर तक उड़ना पड़ता है। इसलिए इन्हें कई बार गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ता है और हर साल हजारों पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी जान खो देते हैं ।इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर,प्रतिदिन इन में दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । क्योंकि जीव दया ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। साथ ही आज के इस अभियान में जुड़े पर्यावरण प्रेमी जितेन्द्र शर्मा ने *शाहाबाद* में हाइड्रो पावर प्लांट लगाने के लिए काटे जाने वाले लाखों पेड़ों को बचाने के लिए भी लोगों से अपील की है, क्योंकि अगर यह *जंगल* और पेड़ पौधे ही नहीं रहेंगे तो हमारा जलवायु संतुलन बिगड़ जाएगा साथ ही इस जंगल में रहने वाले हजारों पशु पक्षी बेघर हो जाएंगे और इनमें पाए जाने वाली दुर्लभ औषधीया नष्ट हो जाएगी, इसलिए ,,इसको हम सबको मिलकर बचाना है।आज के इस अभियान में मोहन सोनी , पर्यावरण प्रेमी नीरज नामा आदि का सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles