Wednesday, September 2, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खारवाल खारोल समाज देगा सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा: सत्यनारायण खारवाल

कोटा/खारवाल खारोल ने सामाजिक सशक्तिकरण की और कदम बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पाली जिले के चाणोद कस्बे के पास समाज की कुलदेवी “श्री सामरा आशापुरा शक्तिपीठ चाणोद, साल्ट” के विशाल प्रांगण मे और हेमावास शाकंभरी मंदिर पर 10 – 11 अप्रैल को भव्य भजन संध्या के साथ संपन्न हुए समाज के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के शुभ अवसर पर कोटा संभाग के संभागीय अध्यक्ष – श्री सत्यनारायण खारवाल ने कोटा संभाग समिति पदाधिकारीगणो के साथ समाज की पारिष्परिक परिचर्चा मे भाग लिया। और क्षेत्र के चाणौद, साली, पादरला, पुरणा, हेमावास आदि मारवाड़ अंचल के दूर दराज के सुदूर ग्रामीण इलाकों मे पहुंचकर क्षेत्र के अनुभवी वरिष्ठ समाजजनो से समाज के आर्थिक और सामाजिक पिछड़ेपन पर गंभीरता से विचार विमर्श करके समाज के बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेकर सत्यनारायण खारवाल ने तथ्यात्मक निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि हमे समाज के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण हेतु हमे समाज के दोनो वर्गों का एकीकरण करते हुए आगे बढ़ना होगा और समाज के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने बाबत सरकार से सब्सिडी पूर्वक आर्थिक सहयोग दिलवाना होगा। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु प्रदेश के संभागीय स्तर के शहरो मे छात्र-छात्राओ के लिए स्वच्छ भोजन और सुविधाजनक आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध करवाने जैसे सामाजिक सरोकारो से संबंधित कार्यों को कार्यान्वित करने हेतु हमे समाज के भामाशाहों द्वारा यथाशक्ति आर्थिक सहयोग एकत्रित करने के साथ- साथ पिछड़े वर्गों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी समाज सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के सामूहिक प्रयास करने होंगे। सत्यनारायण खारवाल द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावो पर समाज के बुजुर्गों और युवाओं द्वारा अमल करते हुए इन मुद्दों पर अपने नैतिक कर्तव्यौ की पालना मै पूर्ण समर्थन देते हुए समाज द्वारा यथाशक्ति सहयोग राशि एकत्रित करके समाज हितार्थ कार्यों को गति प्रदान करने का सामूहिक निर्णय लिया। इस प्रकार की गहन सामूहिक परिचर्चा मे समाज के महंत श्री कृष्णकरण दास जी महाराज जूना अखाड़ा उज्जैन, खेमराज जी रमेश जी हाडा, प्रकाश जी सिसोदिया अध्यापक चाणौद, चेनारामजी सुमेरपुर, हेमावास में घेवरराम जी सरपंच साहब, प्रकाश धरावत, प्रेम जी पंवार, डूंगर सिंह खारवाल, हेमावास, घनश्याम जी सिसोदिया साली, बबलू खारोल, घनश्याम खारवाल कोटा, सहित सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, आबू रोड, और गुजरात प्रदेश से भी अनेक युवा और वरिष्ठजन् इस सामूहिक परिचर्चा मे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles