के डी अब्बासी
कोटा.
कोटा दिसंबर। शहर भाजपा के जिला मंत्री जयदेव सुखेजा अपने राजनैतिक प्रभाव के कारण दुकान को खाली नहीं कर रहे हैं, कई जगह इसके लिए गुहार भी लगा दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एक कैंसर पेशेंट मां की अंतिम इच्छा है कि उसका बेटा उस दुकान पर काबिज हो जाए और अपना व्यवसाय मुख्य बाजार से करे। लेकिन उस दुखियारी मां की फरियाद भी प्रशासन नहीं सुन रहा है, उल्टा झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। ये मामला स्टेशन क्षेत्र का हैं जहां जयदेव सुखेजा को तीन साल के लिए दुकान किराए पर दी थी, अब तीन साल से भी अधिक समय पूर्ण हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी दुकान को खाली नहीं किया जा रहा, उल्टा धमकाया जा रहा है कि जहां जाना हो चले जाओ हमारी सरकार है कोई कुछ नहीं बिगाड सकता।





