Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध टोल वसूली के विरोध में प्रेस क्लब ने भेजा ज्ञापन

गतदिनों अधिस्वीकृत पत्रकार से केशोरायपाटन बूंदी टोल प्लाजा पर अवैध रूप से टोल वसूले जाने के विरोध में प्रेस क्लब कोटा के अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर टोल टैक्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रेस क्लब कोटा के अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि राजस्थान सरकार द्वारा स्टेट हाईवे के टोल टैक्स पर अधिस्वीकृत पत्रकारों को छूट दी हुईं है। बावजूद इसके टोल टैक्स कर्मचारियों द्वारा पत्रकारों से जबरन टोल वसूला गया, जिससे पत्रकारों में गहरी नाराजगी है। ‘प्रेस क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने बताया कि पूर्व में भी करोली क्षेत्र में अधिस्वीकृत पत्रकार से अवैध रूप से 65 रुपए टोल वसूला गया था जिसकी शिकायत पत्रकारों ने तत्कालीन जिला कलेक्टर से करने पर तत्कालीन आर एस आर डी सी परियोजना निदेशक ने 25 हजार रुपए का जुर्माना टोल संचालक पर लगाया। राज्य सरकार को पत्रकारों के साथ ऐसी घटनाओं को पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। साथ ही भविष्य में पत्रकारों से दुर्व्यवहार ना किए जाने के लिए भी पाबंद करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles