Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा रेल मंडल में पहले दिन कर्मचारी, यूनियनों का चुनाव संपन्न

( प्रतीकात्मक इमेज)

कोटा/ रेलवे में कर्मचारी यूनियनों को मान्यता प्रदान करने हेतु दिनांक 4 से 6 दिसम्बर 2024 को गुप्त मतदान करवाया जा रहा है।

जिसके पहले दिन कोटा मंडल में 12,927 में से 8,385 एवं माल डिब्बा मरम्मत कारखाना के 2,242 में से 1,666 रेल कर्मियों ने मतदान किया। मंडल में मतदान 64.86 फीसदी एवं वर्कशाप में 74.31 फीसदी रहा। मंडल में कुल 27 पोलिंग बूथों पर आरपीएफ जवानो तथा सीसीटीवी की निगरानी में बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराया गया।

किसी भी पोलिंग बूथ से अप्रिय घटना की कोई जानकारी प्राप्त नही हुई। इस चुनाव

प्रक्रिया में 5 ट्रेड यूनियनों द्वारा भाग लिया जा रहा है।मंडल में पीठासीन अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक आर आर के सिंह के मार्गदर्शन और सहायक पीठासीन अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल रेल प्रबंधक सुप्रकाश के निर्देशन में यूनियनों की मान्यता के लिए चुनाव कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles