Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा राजस्थान पेंशनर्स मंच कोटा की संभाग एवम् जिला स्तर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह

 

 

कोटा राजस्थान पेंशनर्स मंच कोटा की संभाग एवम् जिला स्तर का दीपावली स्नेह मिलन समारोहस्थानीय भुवनेश बाल विद्यालय लाइब्रेरी हॉल में आयोजित हुआ ।

मंचाशीन संभागीय अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी , महामंत्री श्री चंद्रावत, जिलाध्यक्ष कोटा सत्येंद्र त्यागी, जिला अध्यक्ष बूंदी घनश्याम दुबे, जिला महामंत्री यज्ञदत्त हाड़ा के साथ, मंच के सलाहकार, विद्यासागर शर्मा, व पूर्व संभागीय अध्यक्ष हनुमान शर्मा मंच आसीन रहे, श्री विद्यासागर शर्मा, ने संभाग ओर जिले द्वारा पेंशनर्स के लिए, किए गए कार्यों व राज्यों सरकार द्वारा जारी विभिन्न आदेशों की जानकारी, उपस्थित पेंशनर्स व राज्य कर्मचारियों को दी ।

श्री अजय चतुर्वेदी ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया, सराहनीय सेवाओं के लिए विभिन्न सेवारत व पेंशनर्स के अग्रणी कर्मचारियों को माला व साफा पहना कर सम्मानित किया गया, सभा को नमोनारायण शर्मा ,प्रदेश मंत्री श्री पारीक ,बाबूलाल जी आदि ने संबोधित किया , श्री बाबूलाल जी ने कार्य व्यवस्थाओं के लिए जिला पेंशनर समाज को ₹11000 रूपये अपनी ओर से अनुदान स्वरूप देने की घोषणा की , कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष सत्येंद्र त्यागी व जिला महामंत्री यज्ञ दत्त हाडा ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवारत कर्मचारी और अधिकारी , कार्यरत कर्मचारियों के अग्रज और मार्गदर्शक है, उनकी सेवाओं को सराहे और जरूरत पड़ने पर मदद करें ,धन्यवाद श्री हाडा ने किया और सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles