Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में भदाना नहर में दो युवकों के शव मिले

शहर के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में भदाना नहर में दो युवकों के शव मिलेहैं। जिनकी पहचान रमपी के मुरैना निवासी मनोज (45) व भिंड निवासी सत्येंद्र (31) के रूप में हुई। दोनों युवक रेलवे में केटरिंग सर्विस में खाना उपलब्ध करवाने वाली कंपनी में काम करते थे। बताया जा रहा है कि रविवार रात को नहर किनारे दीवार पर बैठकर शराब पी रहे थे। फिर नहर में गिर गए। आज एमबीएस हॉस्पिटल की मॉच्र्क्युरी में दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मनोज के साले वासुदेव ने बताया कि आरके एसोसिएट कंपनी में सुपरवाइजर है। उसका जीजा मनोज दोनों दो महीने से एक कंपनी में काम कर रहे थे। कोटा में बर्फ फैक्ट्री के पास रहते थे। रविवार को छुट्टी का दिन था।दोनों सुबह घूमने निकल गए। दोपहर को घर लौटे फिर नहाकर व खाने के बाद शाम 4 बजे घर से निकल गए। जो रात तक नहीं लौटे। दोनों शराब पीते थे। लोगों ने बताया कि दोनों नहर की दीवार पर बैठकर शराब पी रहे थे। दीवार के पीछे गिर गए।र मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles