Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

*आगामी वर्ष 2025 में आमजन को समर्पित होगा “संत सुधासागर न्यू जी एम ए”: राकेश जैन*

जी.एम.ए. कार्यकारिणी बैठक जी.एम.ए. अध्यक्ष राकेश जैन की अध्यक्षता में निर्माणधीन संत सुधा सागर न्यू जीएमए पर अध्यक्ष राकेश जैन ने समिति सदस्यों को बताया कि मेडिकल कालेज के पास हाडोती का सबसे बड़ा 9 मंजिला बाज़ार आगामी वर्ष 2025 में शुरू होगा यह बाज़ार 1.25 लाख वर्ग फिट एरिया में पूर्णता की और है बेसमेंट में पार्किंग और पहली तीन मंजिलो पर लगभग 400 दुकाने बनी दुकानों में रोजमर्रा क साथ प्रमुख उत्पादको सहित रोजमर्रा का प्रत्येक सामान वाजिब दरों पर मिलेगा साथ ही ऊपर की 6 मंजिलो में 104 फ्लेट बनाये जा रहे है इस प्रोजेक्ट में लोगो एव खरीदारों के लिए 300 कारो और 500 बाइक की भव्य पार्किंग के साथ जिम , योगा रूम, स्पॉट्स रूम, कम्युनिटी हॉल, पार्टी हाल, बेडमिन्टन एरिया, मंदिर जैसी सुविधाओ के साथ फ्लेटो के लिए 6 लिफ्ट और दुकानों के लिए 2 बड़ी लिफ्ट, फायर फिटिंग सिस्टम, फ़िल्टर पानी, आदि सुविधाये रहेगी |

पूर्व सरकार द्वारा राजनीतिक रूप से 40 मीटर की उचाई के स्थान पर 30 मीटर की ही अनुमति देने से 54 फ्लेट कम होने से सदस्यो पर किमतो के भार आ गये

 

आज की कार्यकारिणी समिति बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिन यूनिट धारक सदस्यों की पूर्ण राशि जमा नहीं होगी उनके लिए प्रोजेक्ट के पीछे की ओर की दुकानें और जिन फ्लेट धारकों की पूर्ण राशि जमा नहीं होगी उन सदस्यो के लिए पीछे के दुकानें रिजर्व रखते हुए जल्द ही लॉटरी निकाल दी जाएगी इसी भांति फ्लैट आवेदको के लिए पीछे के फ्लेट

छोड़ कर लॉटरी का निर्णय लिया गया है ।

बैठक में महामंत्री रमेश आहूजा, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक झमटानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान मल दुग्गड, पुरुषोत्तम छाबड़िया, संगठन मंत्री मेघराज पमनानी, कार्यकारिणी सदस्य अजय पंजवानी, हरीश टेकवानी, जगदीश भागवानी, महेश रावतानी, नितिन अग्रवाल, श्यामसुंदर अग्रवाल, विजय कुमार नेभनानी, आदेश जैन, लोकेंद्र जैन सहित प्रोजेक्ट इंजिनियर सुरेश जून उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles