कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह अभिषेक शांति धारा, ध्वजारोहण, पांडाल उद्घाटन और वरमाला के कार्यक्रम से हुई। इसके बाद दोपहर में तोरण, पाणिग्रहण संस्कार, अतिथि सम्मान और अन्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।
इस मौके पर समाज की ओर से नवविवाहित जोड़ों को 52 उपहार दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गोपाल खंडेलवाल, भाजपा शहर ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन मडिया,
एवं पूर्व प्रधान गोपाल मालवीय, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजोरा, बघेरवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष महेंद्र हरसोरा, मेवाड़ प्रांत अध्यक्ष सुरेश पटवारी, युवा परिषद अध्यक्ष लाभचंद, संयोजक अशोक सावला नितिन जैन , कमलेश सांवला , रोहित जैन , राजेश जैन (बंटी ) राकेश चपलमन की उपस्थिति सहित हाड़ौती और मेवाड़ प्रांत के 5 -7 हजार से अधिक बंधु उपस्थित रहे।




