Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

रोजगार सहायता शिविर महाराव उम्मेद स्टेडियम में 28 को

कोटा, 21 नवम्बर। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय कोटा की ओर से रोजगार सहायता शिविर गुरूवार, 28 नवम्बर प्रातः10 से सायं 4 बजे तक महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम परिसर नयापुरा कोटा में आयोजित किया जाएगा। शिविर में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं रोजगार परक प्रशिक्षण के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। उप निदेशक, मनोज कुमार पाठक ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए आशार्थियों द्वारा क्यूआर कोड के माध्यम पंजीयन किया जा रहा है। शिविर स्थल पर भीआशार्थी क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते हैं। शिविर में राज्य एवं राज्य से बाहर की विभिन्न निजी कम्पनियां से टेकनीशिन, रिलेशनशिप ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सर्विस इंजीनियर, टेक्निकल ऑपरेटर, फाईनेन्स एडवाइजर, सेल्स मैनेजर एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर आदि पदों के लिए लगभग एक हजार रिक्तियां प्राप्त हुई है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं 10वीं, 12वीं,स्नातक, कम्प्यूटर जानकार, आईटीआई, डिप्लोमाधारी है। आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। शिविर में विभिन्न पदों के लिए आशार्थियों का प्रारम्भिक चयन किया जाएगा। भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य बीमा कम्पनियां बीमाअभिकर्ताओं के लिए चयन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles