Wednesday, July 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सर्वजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यालय का भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने किया उद्घाटन

कोटा । परमार्थ सेवा समिति द्वारा चुंगी नाका चौराहा, नान्ता रोड कुन्हाडी पर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन के मुख्य आतिथ्य में सर्वजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन के पंजीकरण कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल गोयर सहित समिति पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष राकेश जैन को साफा शॉल पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने सर्वजातिय सामूहिक सम्मेलन का आयोजन करने के लिये परमार्थ सेवा समिति के पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह पुनीत कार्य है। सर्वजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन,के माध्यम से विवाह के बंधन मजबूत होने के साथ साथ, समाज में एकता, समरसता, और सामाजिक सद्भावना भी बढती है। हमारे देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने, सभी समाजों को जोडने के लिए ऐसे आयोजन होना अत्यंत आवश्यक है। सभी जाति के समाजबंधु इन सम्मेलनों में अपने बच्चों का विवाह कर सकते है। बहुत ही कम खर्चे में सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से विवाह हो रहे है। इस तरह के आयोजनों से मध्यम एवं गरीब परिवारों पर विवाह को लेकर आर्थिक बोझ नाममात्र का रह जाता है।

सर्वतजातिय सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से, समाज में फैली हुई कुरीतियां और भेदभाव समाप्त होता है। हमारा समाज एक ऐसा समाज बने, जहां हर व्यक्ति समान अधिकारों और अवसरों का लाभ उठा सके।

इस अवसर पर परमार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल गोयर ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 से पंजीकरण चालू कर दिया जायेगा समिति द्वारा इससे पूर्व 9 सम्मलेनों के माध्यम से 300 से अधिक विवाह संपन्न करवाये जा चुके है इस बार का सम्मेलन स्थल त्रिकुटा माता के मन्दिर के पीछे का स्थान चिन्हित किया गया है। वर वधु पक्ष से बहुत ही न्यूनतम राशि ली जा रही है। विवाह उपरांत वधु को कन्यादान के रूप में सूचीबद्ध उपहार दिये जायेंगे।

कार्यक्रम में पार्षद राकेश पुटरा, दिनेश नागर, शंकर गोस्वामी, रामशंकर माली, दीपक सुमन, दलजीत गुर्जर, समिति उपाध्यक्ष नन्दलाल मरमट, सचिव दीपक गोयर, कोषाध्यक्ष अनिल तेजस्वी , पवन मेघवाल, रानू, राजेश बैरवा, नंदकिशोर माली, राजेश खटीक, सत्यनारायण गोयर, विकास तेजस्वी, धर्मराज गोयर, चेतन प्रजापत सहित परमार्थ सेवा समिति पदाधिकारी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles